Ambar Pariyan
Ambar Pariyan is backordered and will ship as soon as it is back in stock.
Couldn't load pickup availability
Genuine Products Guarantee
Genuine Products Guarantee
We guarantee 100% genuine products, and if proven otherwise, we will compensate you with 10 times the product's cost.
Delivery and Shipping
Delivery and Shipping
Products are generally ready for dispatch within 1 day and typically reach you in 3 to 5 days.
Sign up to be the first to know when it's here
Author: Baljinder Nasrali
Brand: RADHA KRISHNA PRAKASAN PVT LTD
Binding: paperback
Number Of Pages: 272
Release Date: 15-08-2023
Details: समकालीन पंजाबी साहित्यिक परिदृश्य में, पंजाबी उपन्यास हमारे समय के नए रुझानों को उजागर करने वाली अग्रणी साहित्यिक विधा है। डॉ. बलजिन्दर नसराली का यह उपन्यास इस तथ्य को प्रमाणित करने वाली एक उत्कृष्ट कृति है। इस उपन्यास में अम्बर और ज़ोया दो मुख्य पात्रों की प्रेम कहानी को सामाजिक और पारिवारिक तनावों के साथ बड़ी सूक्ष्मता और सहज ढंग से चित्रित किया गया है। भविष्य में विवाह प्रथा का स्वरूप क्या होगा, इस सवाल को उपन्यास की पृष्ठभूमि में बहुत बारीक ढंग से समाहित किया गया है। साहित्य लेखन की यथार्थवादी पद्धति के बजाय लेखक ने इस उपन्यास के माध्यम से पंजाबी गल्प साहित्य में जादुई यथार्थवाद की पद्धति को अपनाने की पहल की है। इस कारण इस उपन्यास की सार्थकता, ताज़गी और आकर्षण और भी बढ़ जाता है। —सुरजीत पातर ‘पद्मश्री’ से सम्मानित पंजाबी कवि बलजिन्दर सिंह नसराली पंजाबी साहित्य में एक स्थापित नाम हैं। मनुष्य की भाँति ही समाज, संस्कृति और इतिहास की भी मनोदशाएँ होती हैं जिसे जर्मन भाषा में Geistesgeschichte कहा जाता है। ‘अम्बर परियाँ’ इन्हीं दृष्टिकोणों पर आधारित उपन्यास है। यह उपन्यास प्रोफ़ेसर अम्बरदीप के जीवन में आई परियों की आमद का उत्सव/कार्निवल है। बाख़्तिन के अनुसार–उत्सव एक ऐसी दहलीज़ है जहाँ पारम्परिक रीति-रिवाज टूटते हैं। —डॉ. मनमोहन ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’ से पुरस्कृत उपन्यासकार
EAN: 9788119092239
Package Dimensions: 8.5 x 5.6 x 0.7 inches
Languages: Hindi

