{"product_id":"complete-veda-bhashya-in-hindi-1","title":"सम्पूर्ण वेदभाष्य (हिंदी)  Complete Veda Bhashya in hindi","description":"\u003cp data-start=\"138\" data-end=\"154\"\u003e\u003cstrong data-start=\"138\" data-end=\"154\"\u003eBook Details\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cul data-start=\"156\" data-end=\"321\"\u003e\n\u003cli data-start=\"156\" data-end=\"185\"\u003e\n\u003cp data-start=\"158\" data-end=\"185\"\u003e\u003cstrong data-start=\"158\" data-end=\"168\"\u003eAuthor\u003c\/strong\u003e: Multi Authors\u003c\/p\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003cli data-start=\"186\" data-end=\"234\"\u003e\n\u003cp data-start=\"188\" data-end=\"234\"\u003e\u003cstrong data-start=\"188\" data-end=\"201\"\u003ePublisher\u003c\/strong\u003e: Vijaykumar Govindram Hasanand\u003c\/p\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003cli data-start=\"235\" data-end=\"269\"\u003e\n\u003cp data-start=\"237\" data-end=\"269\"\u003e\u003cstrong data-start=\"237\" data-end=\"249\"\u003eLanguage\u003c\/strong\u003e: Sanskrit \u0026amp; Hindi\u003c\/p\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003cli data-start=\"270\" data-end=\"296\"\u003e\n\u003cp data-start=\"272\" data-end=\"296\"\u003e\u003cstrong data-start=\"272\" data-end=\"283\"\u003eBinding\u003c\/strong\u003e: Hardcover\u003c\/p\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003cli data-start=\"297\" data-end=\"321\"\u003e\n\u003cp data-start=\"299\" data-end=\"321\"\u003e\u003cstrong data-start=\"299\" data-end=\"310\"\u003eVolumes\u003c\/strong\u003e: 8 Volumes\u003c\/p\u003e\n\u003c\/li\u003e\n\u003c\/ul\u003e\n\u003cp data-start=\"323\" data-end=\"341\"\u003e\u003cstrong data-start=\"323\" data-end=\"341\"\u003eAbout the Book\u003c\/strong\u003e\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"343\" data-end=\"946\"\u003eवेद संस्कृति, विज्ञान, शिक्षा के मूलाधार हैं। वेद विद्या के अक्षय भण्डार और ज्ञान के अगाध समुद्र हैं। संसार में जितना भी ज्ञान, विज्ञान, कलाएँ हैं, उन सबका आदिस्रोत वेद है। वेद में मानवता के आदर्शों का पूर्णरूपेण वर्णन है। सृष्टि के आरम्भ में मनुष्यों का पथ-प्रदर्शन वेदों के द्वारा ही हुआ था। वेद न केवल प्राचीन काल में उपयोगी थे अपितु सभी विद्याओं का मूल होने के कारण आज भी उपयोगी हैं और आगे भी होंगे। मनुष्यों की बुद्धि को प्रबुद्ध करने के लिए उसे सृष्टि के आदि में परमात्मा द्वारा चार ऋषियों के माध्यम से वेद ज्ञान मिला। ये वेद चार हैं, जो ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद के नाम से जाने जाते हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"948\" data-end=\"1224\"\u003e\u003cstrong data-start=\"948\" data-end=\"970\"\u003eसम्पूर्ण वेद भाष्य\u003c\/strong\u003e\u003cbr data-start=\"970\" data-end=\"973\"\u003e“संसार के पुस्तकालय में वेद सबसे प्राचीन है।” इस बात को सभी पाश्चात्य विद्वानों ने स्वीकार किया है। भारत की धार्मिक परम्परा चारों वेदों को परमात्मा का अनादि ज्ञान मानती है, जो सृष्टि के आरम्भ में मानव जाति के हितार्थ ऋषियों के माध्यम से दिया गया था।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"1226\" data-end=\"1520\"\u003e\u003cstrong data-start=\"1226\" data-end=\"1236\"\u003eऋग्वेद\u003c\/strong\u003e का प्रकाश अग्नि ऋषि के हृदय में हुआ था। ऋग्वेद की महिमा का वर्णन करते हुए मैक्समूलर ने कहा- जब तक पृथिवी पर पर्वत और नदियाँ रहेंगी, तब तक संसार के मनुष्यों में ऋग्वेद की कीर्ति का प्रचार रहेगा। ऋग्वेद विज्ञान वेद है। इसमें तृण से लेकर ईश्वरपर्यन्त सब पदार्थों का विज्ञान भरा हुआ है।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"1522\" data-end=\"1766\"\u003e\u003cstrong data-start=\"1522\" data-end=\"1534\"\u003eयजुर्वेद\u003c\/strong\u003e का विषय केवल कर्मकाण्ड ही नहीं है, बल्कि इसमें अध्यात्म, दर्शन, सृष्टि-रचना, मोक्ष, नैतिक एवं आचारमूलक शिक्षाएँ, मनोविज्ञान, बुद्धिवाद, समाज-दर्शन, राष्ट्र-भावना, पर्यावरण संरक्षण, और काव्य तत्त्व जैसे उपयोगी विषय भी विद्यमान हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"1768\" data-end=\"1920\"\u003e\u003cstrong data-start=\"1768\" data-end=\"1778\"\u003eसामवेद\u003c\/strong\u003e उपासना का वेद है। यह हृदय का वेद है। उपासना क्यों करें? किसकी उपासना करें? कहाँ करें? कैसे करें? इन सभी प्रश्नों का उत्तर सामवेद में मिलेगा।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"1922\" data-end=\"2164\"\u003e\u003cstrong data-start=\"1922\" data-end=\"1934\"\u003eअथर्ववेद\u003c\/strong\u003e धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के साधनों की कुंजी है। जीवन एक सतत् संग्राम है। अथर्ववेद जीवन-संग्राम में सफलता प्राप्त करने के उपाय बताता है। यह युद्ध और शान्ति का वेद है, जिसमें शरीर और परिवार में शान्ति बनाए रखने के उपाय दिए गए हैं।\u003c\/p\u003e\n\u003cp data-start=\"2166\" data-end=\"2387\"\u003eयह 8 खण्डों का संग्रह वेदों के गूढ़ अर्थ और उनके ज्ञान की गहराई को समझाने के लिए प्रस्तुत किया गया है। इसे पढ़कर आप वेदों की महत्वता को गहराई से समझ सकते हैं और उनके ज्ञान को जीवन में धारण करके एक आदर्श जीवन जी सकते हैं।\u003c\/p\u003e","brand":"Vijay Kumar Govindram Hasanand","offers":[{"title":"Default Title","offer_id":49616586375472,"sku":"DRG.VijayKumarGovindramHasanand_9788170772262","price":6380.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0690\/9968\/4144\/files\/vijay-kumar-govindram-hasanand-book-default-title-complete-veda-bhashya-in-hindi-40412050915632.jpg?v=1775968853","url":"https:\/\/www.retailmaharaj.com\/products\/complete-veda-bhashya-in-hindi-1","provider":"Retail Maharaj","version":"1.0","type":"link"}