{"product_id":"brihat-parashar-hora-shastram-hindi-1","title":"Brihat Parashar Hora Shastram [Hindi]","description":"\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eबृहत्पाराशरहोराशास्त्रम\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eआचार्य पंडित सीताराम झा द्वारा सम्पादित बृहत्पाराशरहोराशास्त्र ज्योतिष -प्रेमी पाठको के लिए इतना अधिक उपयोगी सिद्ध हुआ कि बहुत कम समय में ही इसके तीन संस्करण समाप्त हो गये I और फिर भी पाठक वर्ग की निरन्तर माँग बानी रही I यह है ग्रन्थ की विशेषता एवं पाठक वर्ग के लिए सर्वाधिक उपयोगी सिद्ध होने का सर्वोच्च प्रमाण I\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eअनेक विघ्न - बाधाओ के कारण चतुर्थ संस्करण के प्रकाशन में अत्यधिक विलम्ब हुआ, जिसके लिए पाठको को विशेष प्रतीक्षा करनी पड़ी I आवश्यक संशोधन -सम्पादन एवं उत्तर खंड के साथ सम्पूर्ण बृहत्पाराशरहोराशास्त्र का यह अभिनव संस्करण पाठक वर्ग के लिए विशेष उपयोगी सिद्ध होगा, ऐसी आशा है I हमें हार्दिक दुःख है कि, प्रस्तुत पुस्तक के ख्यातिप्राप्त प्रकाशक श्री अर्जुन सिंह जी (भोलानाथ जी, पौत्र - मास्टर खेलाड़ीलाल ) अनेकानेक कठिनाइयों के कारण अपने जीवन काल में प्रस्तुत संस्करण का प्रकाशन नहीं देख और बीच में ही कालकवलित हो गये I आशा है, इस सर्वाग सुन्दर प्रकाशन से उनकी स्वर्गस्थ आत्मा को विशेष शांति मिलेगी I\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eउनके परमोत्साही चि. पुत्र श्री दुर्गा प्रसाद जी (संचालक - मास्टर खेलाड़ीलाल संकटा प्रसाद, संस्कृत पुस्तकालय, कचोड़ीगली -वाराणसी ) विशेष धन्यवाद के पात्र है, जिन्होंने अपने पिताश्री के स्मृति स्वरूप सर्वांग सुन्दर प्रस्तुत संस्करण को प्रकाशित कर अनेक ज्योतिष प्रेमी पाठको का महान उपकार किया है I\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eआशा है , पूर्व संस्करणों की भाँति प्रस्तुत संस्करण का भी ज्योतिष - प्रेमी पाठको द्वारा समुचित समादर होगा I\u003c\/p\u003e\n\u003cp style=\"font-weight: 400;\"\u003eBrihat Parashar Hora Shashtram by Sitaram Jha\u003c\/p\u003e","brand":"Master Kheladilal Sankata Parsad","offers":[{"title":"Sitaram Jha \/ Hindi","offer_id":49112598774064,"sku":"KAB0940","price":340.0,"currency_code":"INR","in_stock":true}],"thumbnail_url":"\/\/cdn.shopify.com\/s\/files\/1\/0690\/9968\/4144\/files\/master-kheladilal-sankata-parsad-book-sitaram-jha-hindi-brihat-parashar-hora-shastram-hindi-38851448930608.jpg?v=1753014218","url":"https:\/\/www.retailmaharaj.com\/products\/brihat-parashar-hora-shastram-hindi-1","provider":"Retail Maharaj","version":"1.0","type":"link"}